- Home
- /
- खुले मैदान में चल रहा था जुआ, पुलिस...
खुले मैदान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। समता नगर स्थित मैदान पर गणतंत्र दिवस के दिन चल रहे जुआ अड्डे पर कपिल नगर पुलिस ने छापा मारा। अड्डे से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 52 ताश पत्ते, नकदी 3750 रुपए, 7 मोबाइल व 8 दोपहिया वाहन सहित 5 लाख 50 हजार 750 रुपए का माल पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस उपायुक्त का आदेश
पुलिस उपायुक्त निलोत्पल, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यकर्ते के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम के नेतृत्व में महिला पुलिस उपनिरीक्षक रुपाली कालुंके, डी बी स्क्वाड के प्रमुख उपनिरीक्षक पालकर, हवलदार बंडू कलंबे, सिपाही रवींद्र, योगेश, सूर्यकांत, प्रवीण मरापे, अश्विन जाधव, वैभव पलांदुरकर, गजानन गेडाम ने कार्रवाई में सहयोग किया।
लगा रहे थे दांव
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल नगर के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम और सहयोगियों को गुप्त सूचना मिली कि समता नगर में अरविंद पटेल के घर के पीछे मैदान में कुछ जुआरी बैठकर ताश पत्ते पर पैसे का दांव लगा रहे हैं। पुलिस दल ने
भूमि ले-आउट, प्लाॅट नं. 39, समता नगर में छापा मारा। वहां पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस दल ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से अरविंद उर्फ भानू अरफीलाल पटेल (23) प्लाॅट नं. 39, भूमि ले-आउट, समता नगर, कपिलनगर, तूफान रामभजन मेहता (23) समता नगर, सुगत नगर रोड, अमन श्रीराम बागोतिया (19) शेंडे नगर, टेका नाका, कामठी रोड, शुभम युवराज बागडे (25) समता नगर, साहिल विजय तांबे (20) टेका नाका, संयाल नगर, मयूर पैलेस, प्लाॅट नंबर-7, कपिलनगर, सुनील बद्री प्रसाद यादव (30) टेका नाका, कामठी रोड, राजेश राम कृष्णा समृतवार (29) तक्षशीला नगर, कपिलनगर, रवि मोरेश्वर बोंदरे (23) नारी गणेश मंदिर के पास कपिलनगर को पकड़ा गया। सभी जुआरियों के खिलाफ कपिल नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   28 Jan 2021 12:51 PM IST