दोपहिया चोरों का गिरोह फंसा तिरोड़ा पुलिस के जाल में

Gang of two wheeler thieves trapped in the trap of Tiroda police
दोपहिया चोरों का गिरोह फंसा तिरोड़ा पुलिस के जाल में
गोंदिया दोपहिया चोरों का गिरोह फंसा तिरोड़ा पुलिस के जाल में

डिजिटल डेस्क, तिरोड़ा (गोंदिया)। तिरोड़ा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों की टोली के चार सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चार आरोपियों से दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। उपरोक्त कार्रवाई 29 मई को तिरोड़ा पुलिस द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसी निवासी अजय ताराचंद कनोजे (28), फकीरटोली निवासी गोलू पठान (30), अनिल कुंभरे (30) एवं रोशन प्यारेलाल राऊत (35) का समावेश है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच के दौरान और भी चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।  बता दें कि जिले में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे दोपहिया वाहनचालक आक्रोश में है।  वहीं चोरी की घटनाओं से पुलिस भी परेशान है। तिरोड़ा तहसील में दोपहिया वाहनों के साथ बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ करने की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसी दौरान तिरोड़ा परिसर में चोरों की टोली सक्रिय होने की जानकारी मिली कि इसी दौरान 28 मई को मजीतपुर निवासी संतोष हरिणखेड़े अपनी दोपहिया वाहन काचेवानी मार्ग समीप खड़ी कर शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी दोपहिया वाहन को चुरा लिया गया। घटना की शिकायत तिरोड़ा पुलिस थाने में की गई। 

उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी, पुलिस हवलदार मुकेश थेर, बावने, रक्शे, सवालाखे, चोपकर, दमाहे आदि ने जांच शुरू कर दी।  इस दौरान एक पेड़ के नीचे चार व्यक्ति दोपहिया वाहन की नंबर प्लेटों में छेड़छाड़ करते पाए गए। जिन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। सभी उपरोक्त आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की बात कबूली और उनके पास से दोपहिया वाहन क्र. एमएच-40/एवी-0853 व एमएच-49/एएक्स-6479 इस प्रकार 1 लाख 20 हजार रुपए की दो दोपहिया जब्त कर ली गई है। बताया गया है कि इन आरोपियों में से अजय कनोजे नामक आरोपी दोपहिया व सेंधमारी की घटनाओं में कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। जांच में और भी चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश होने की संभावना जताई गई है।

Created On :   30 May 2022 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story