घर से भागी नाबालिग के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gang rape with a minor who ran away from home, 6 accused arrested
घर से भागी नाबालिग के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार
घर से भागी नाबालिग के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार की रात लोहापुल ऑटो स्टैंड से 17 वर्षीया नाबालिग को अगवा कर 6 आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शनिवार की दोपहर पीड़िता को रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात में 4 ऑटो चालक व 2 कुलियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।  लोहमार्ग पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीताबर्डी पुलिस के हवाले किया है।  गिरफ्तार आरोपियों में मोमिनपुरा (हैदरी मस्जिद के पास) निवासी ऑटो चालक शहनवाज उर्फ साना मोहम्मद रशीद (25), मोमिनपुरा (कार्पोरेशन अस्पताल के पास) निवासी मोहम्मद तौसिफ मोहम्मद युसुफ ( 26) व मोमिनपुरा (बकरामंडी के पास) निवासी मोहम्मद मुशीर (23) व एक अन्य का समावेश है। प्रकरण में दो कुलियों की तलाश की जा रही है। 

मामला सीताबर्डी पुलिस के सुपुर्द : वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद लोहमार्ग पुलिस ने यह मामला सीताबर्डी पुलिस के हवाले कर दिया। सीताबर्डी पुलिस द्वारा भी इस मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इस गैंगरेप में और कई आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। सीताबर्डी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के साथ पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है।

परिजनों से हुआ था विवाद : प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात इमामवाड़ा निवासी पीड़िता का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ और वह घर छोड़कर लोहापुल के पास पहुंची। यहां ऑटोचालक शहनवाज ने उससे पूछा-कहां जाना है। पीड़िता ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है और परिवार के साथ विवाद के कारण वह घर से भाग आई है। मौके का फायदा उठाते हुए शहनवाज ने उसे आटो में बैठा लिया। रास्ते में शहनवाज ने शराब खरीदी। कुछ शराब उसने स्वयं पी और कुछ पीड़िता को पिला दी। शाहनवाज उसे टिमकी निवासी अपने मित्र के कमरे पर ले आया। यहां 4 आरोपियों ने पीड़िता के साथ रात भर दुष्कर्म किया। इसके बाद दो आरोपियों ने मेयो अस्पताल के सामने मेट्रो रेलवे ब्रिज के नीचे खड़े ऑटो रिक्शा में पीड़िता की आबरु लूटी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे पीड़िता को रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए।

चाइल्ड लाइन वर्कर की नजर पड़ी : शनिवार की दोपहर बदहवास स्थिति में नागपुर रेलवे स्टेशन परिसर में विचरण कर रही पीड़िता पर यहां मौजूद चाइल्ड लाइन वर्करों की नजर पड़ी। इन वर्करों ने उसे लोहमार्ग पुलिस के हवाले कर दिया। लोहमार्ग पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व कोराना टेस्ट कराया। उसके बाद बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के आदेश पर उसे आशा किरण बाल गृह भेज दिया गया। पीड़िता ने बालगृह अधीक्षक को आपबीती सुनाई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म  की जानकारी मिलते ही लोहमार्ग पुलिस ने बालगृह पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। संदेह के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी शहनवाज उर्फ साना, मो. तौसिफ व मो. मुशीर को धर दबोचा गया। जीआरपी थाने में आरोपियों ने साथियों के साथ दुष्कर्म  की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।

7 साल की भतीजी पर डाली बुरी नजर : वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत दृग्धमना गांव में एक व्यक्ति ने 7 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव के लोगों ने उसे पकड़ा और वाड़ी पुलिस के हवाले किया। नागरिकों ने बताया कि आरोपी अनिल अशोक पाटिल बच्चियों और महिलाओं को हमेशा बुरी नजरों से देखता था। 4-5 मामलों में उसे पकड़ा गया, लेकिन सजा नहीं मिली। शराब के नशे में वह हरकतें करता था। गांव की महिलाएं दहशत में थीं।

रविवार को उसने 7 साल की भतीजी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें पुलिस उसे कपड़ा पहनाते नजर आ रही है। नागरिकों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज होने को था। मासूम का मेडिकल होने के बाद ही पता चल पाएगा दुष्कर्म है या विनयभंग। मामले की जांच पीएसआई कल्पना काले कर रही हैं।
 

Created On :   2 Aug 2021 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story