महिला से सामूहिक दरिंदगी, निजी अंगों पर सिगरेट के चटके

Gang rape with woman, cigarette burns on private parts
महिला से सामूहिक दरिंदगी, निजी अंगों पर सिगरेट के चटके
मुंबई महिला से सामूहिक दरिंदगी, निजी अंगों पर सिगरेट के चटके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के कुर्ला इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यही नहीं जबरन घर में दाखिल हुए आरोपियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए महिला को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया, उसके निजी अंगों पर सिगरेट के चटके दिए और अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। महिला की शिकायत पर कुर्ला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बुधवार को हुई लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद इसकी सूचना एक गैर सरकार संगठन (एनजीओ) तक पहुंची जिसने पुलिस पुलिस स्टेशन में शिकायत करने में महिला की मदद की। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी भी उसी इलाके के हैं जहां वह रहती है। आरोपी बुधवार तड़के उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू की तो उसने विरोध किया। इससे नाराज आरोपियों ने उसके सीने और हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने 42 वर्षीय महिला के साथ एक-एक कर सामूहिक दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के निजी अंगों पर सिगरेट के चटके दिए। आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और मामले की शिकायत पुलिस के करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म और हमले के आरोप में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 
 

Created On :   4 Dec 2022 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story