नागपुर के फुटाला तालाब पर गंगा महाआरती

Ganga Maha Aarti at Futala Talab, Nagpur
नागपुर के फुटाला तालाब पर गंगा महाआरती
मिशन नमामि गंगे नागपुर के फुटाला तालाब पर गंगा महाआरती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन नमामी गंगे देशव्यापी उपक्रम के अंर्तगत फुटाला तालाब पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। महापौर दयाशंकर तिवारी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि वैदिक प्रबोधनकार आचार्य चंद्रप्रकाश ने कहा कि गंगा हमारी धर्म संस्कृति की आस्था एवं श्रद्धा का वैदिक काल से केंद्र रही है।

इस मिशन के तहत गांव और शहर के तालाब, पोखर, कुएं एवं सरोवरों को गंगा मानकर उनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी हर नागरिक को लेनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा विदर्भ संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर, पूर्व उपमहापौर मनीषा कोठे, भाजपा महामंत्री संजय बंगाले, भाजपा आध्यात्मिक समन्वय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता, भाजपा महिला पालक कीर्तिदा अजमेरा, पूर्व उपमहापौर सुनील अग्रवाल, नीता ठाकरे, अश्विनी जिचकार, रंजना गुप्ता, संदेश कनौजे, विनोद कन्हेरे, प्रभुदास चौधरी महाराज आदि उपस्थित थे।

 

Created On :   14 Oct 2021 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story