गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर

Gangster santosh ambekar surrendered in court, police custody
गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर
गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  गैगस्टर संतोष आंबेकर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बड़े ही नाटकीय ढंग से आज कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। संतोष आंबेकर के खिलाफ शहर के कुछ थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिन मामलों में वह फरार था। संतोष आंबेकर पर हत्या, हफ्ता वसूली, जान से मारने की धमकी देने, जमीन हथियाने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

काफी समय से पुलिस थी पकड़ने की फिराक में
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के कुख्यात  अपराधी गैंगस्टर संतोष आंबेकर को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संतोष आंबेकर ने आज सुबह अदालत नं 3 से समक्ष सरेंकर कर दिया।  इस बात की पुष्टि अपराध शाखा पुलिस के एक अधिकारी ने की है। संतोष आंबेकर  पर अंबाझरी थाने में फिरौती और जमीन हथियाने के मामले में कुछ वर्ष पहले मामला दर्ज हुआ था। संतोष आंबेकर हत्या और फिरौती के मामले में फरार आरोपी था। शहर की पुलिस इस आरोपी की तलाश में काफी दिनों से थी। यह आरोपी शहर के कन्हान, रामटेक, मध्यप्रदेश, मुंबई, पुणे, गोवा, दिल्ली सहित अन्य शहरों में छुपता फिर रहा था. पुलिस विभाग के अधिकारी इस आरोपी को काफी दिनों से गिरफ्तार करने के फिराक थे,लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। गुरुवार की सुबह संतोष आंबेकर ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस पर गिरफ्तारी को लेकर बना हुआ था दबाव
बताया जाता है कि पुलिस पर संतोष आंबेकर की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव बना हुआ था। पिछली बार नागपुर शहर में पुलिस महासंचालत सतीश माथुर से भी मीडिया ने कई बार सवाल-जवाब किया था।  शहर के पुलिस आयुक्त डा.के. व्यंकटेशम ने मीडिया से कहा था कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संतोष आंबेकर की किसी समय नागपुर शहर में आपराधिक गतिविधियों में काफी लिप्तता थी। अब वह अपराध से दूर हो गया है लेकिन उसके साथी अभी भी अपराध में लिप्त हैं। संतोष आंबेकर का भांजा भी कई मामलों में आरोपी है। इस मामले में संतोष आंबेकर का नाम भी सामने आया था। आंबेकर के कोर्ट में समर्पण किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों के गले से नीचे नहीं उतर रही है।

Created On :   12 April 2018 2:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story