मुंबई छोड़ राज्यभर में गरबा की रहेगी धूम, मिली परमिशन

Garba will be celebrated all over the state leaving Mumbai, got permission
मुंबई छोड़ राज्यभर में गरबा की रहेगी धूम, मिली परमिशन
नियमों का करना होगा पालन मुंबई छोड़ राज्यभर में गरबा की रहेगी धूम, मिली परमिशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र को छोड़ कर बाकी जगहों पर नवरात्र के दौरान गरबा का आयोजन हो सकेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना नियमों के पालन की शर्त पर गरबा खेला जा सकेगा।   इसके पहले मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आदेश जारी कर गरबा पर पाबंदी लगा दी है। लेकिन सास्कृतिक विभाग ने राज्य के अन्य इलाकों में गरबा के लिए अनुमति दी है। खुले मैदान में मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गरबा खेला जा सकता है। सभागृह, हाल में क्षमता का 50 फीसदी लोगों के साथ गरबा का आयोजन किया जा सकेगा।

 टोपे ने साफ किया कि नियमों के पालन की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। नवरात्र मे मंदिर खुलने के साथ गरबा के आयोजन की अनुमति से इस साल नवरात्र उत्सव के साथ मनाया जा सकेगा। बता दें कि मुंबई में गरबा के बड़े आयोजन होते हैं पर कोरोना के चलते पिछले दो सालों से ये आयोजन बंद हैं। कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए मुंबई में भी गरबा के आयोजन की मांग हो रही है। भाजपा विधायक आशिष शेलार ने कहा कि आखिर मुंबई के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है। महानगर में भी डांडिया के आयोजन की अनुमति मिलनी चाहिए।इस बीच मुंबई मनपा ने 50 फीसदी क्षमता के साथ आगामी 7 अक्टूबर से मंदिरों को खोलने की अनुमति दी है। मनपा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 


 

Created On :   2 Oct 2021 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story