महायज्ञ में दायित्व निभाने वालों एवं पत्रकारों का गायत्री परिवार ने किया सम्मान

Gayatri family honored those who performed the responsibility in Mahayagya and journalists
महायज्ञ में दायित्व निभाने वालों एवं पत्रकारों का गायत्री परिवार ने किया सम्मान
सम्मान महायज्ञ में दायित्व निभाने वालों एवं पत्रकारों का गायत्री परिवार ने किया सम्मान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। हीरों, वीरों, शेरों और मंदिरों की नगरी पन्ना में 28 नवंबर 2022 को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। जिसकी चर्चा और प्रशंसा संपूर्ण जिले में सुनी जा रही है। 29 नवंबर 2022 को आरएसएस ग्राउंड में समीक्षा बैठक, पत्रकार वार्ता और भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

सुबह 11 बजे गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान हुए कार्यों एवं जिन व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कार्यों की समीक्षा की गई। 

इसके बाद महायज्ञ में दायित्व निभाने वाले गायत्री परिवार के सदस्यों, नगर के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करते हुए गायत्री परिवार पन्ना के मुख्य पदाधिकारियों गायत्री परिवार के ट्रस्टी एवं महायज्ञ प्रमुख मनोज केशरवानी, मुख्य ट्रस्टी फूल सिंह ठाकुर, जिला संयोजक एल.डी. सिंह के द्वारा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आशा गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र भदौरिया, लक्ष्मीकांत शर्मा, अवध चौबे, छोटेलाल साहू, युवा मंडल संयोजक अजय तिवारी, सह युवा मंडल संयोजक पवन शर्मा, गायत्री शक्तिपीठ पन्ना के पुजारी सत्यम पाण्डेय, विनोद मिश्रा, संतोष गुप्ता, राजकरण सिंह, लक्ष्मी भदौरिया, सरोज तिवारी, विमला श्रीवास्तव, चंद्र प्रभा तिवारी, आर.पी. प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, गुड्डू तिवारी, जयपाल सिंह परमार, डॉ. महेश खैरहा, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. प्रमोद खरे, डॉ. अमित सिंघई, डॉ.सनमत जैन, अल्पेश खरे, पुष्पेंद्र सोनी, राजकुमार मिश्रा, सोमप्रकाश खरे, राम स्वरूप सिंह, रामशरण लोधी, सुन्नू गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, सरोज मिश्रा, उमाकांत, दशरथ सिंह यादव, तरुण पाठक, एवं समस्त स्काउट के विद्यार्थियों  को सम्मानित किया गया एवं खेल प्रशिक्षक राहुल गुर्जर नेशनल स्तर पर पन्ना का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियोंं व नगर के पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया।

Created On :   30 Nov 2022 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story