- Home
- /
- गोरेवाड़ा में पहली बार पहुंचा कलहंस...
गोरेवाड़ा में पहली बार पहुंचा कलहंस पक्षी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यूरोप व उत्तर एशिया में मिलने वाला कलहंस पक्षी पहली बार नागपुर के गोरेवाड़ा तालाब में पहुंचा है। यह पक्षी हर साल ठंड में विदर्भ में दस्तक देता है। हर बार इसकी सीमा गोंदिया तक ही रहती है, लेकिन पहली बार गोरेवाड़ा तालाब पर देखने को मिल रहा है। यह पक्षी बत्तख की तरह दिखाई देता है। कलहंस और बत्तख दो अलग-अलग प्रकार के जलपक्षी हैं, लेकिन दोनों समान परिवार का हिस्सा माने जाते हैं, दोनों का परिवार anatidae (अनाटीडी) होता है। गोरेवाड़ा तालाब में विदेशी पक्षियों का आगमन हर साल होता है। गत वर्ष बार हेडेड गीज, रूडी शेलडक पक्षी भी यहां देखे गए हैं। गोरेवाड़ा रिजर्व फॉरेस्ट में कुल 250 प्रजाति के पक्षी मौजूद हैं, जो परिसर में व आस-पास दिखाई देते हैं। गोरेवाड़ा तालाब जंगल से ही सटा होने से यहां रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉरर्दन पीटेल आदि पक्षी हमेशा आते रहते हैं।
Created On :   25 Nov 2021 2:41 PM IST