शिवसेना के साथ आई विधायक गीता जैन, भाजपा को किया राम-राम

Geeta Jain, MLA who came with Shiv Sena, did Ram-Ram to BJP
शिवसेना के साथ आई विधायक गीता जैन, भाजपा को किया राम-राम
शिवसेना के साथ आई विधायक गीता जैन, भाजपा को किया राम-राम

डिजिटल डेस्क ,मुंबई। भाजपा समर्थक निर्दलीय विधायक गीता जैन ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। मुंबई से सटे मीरा भायदंर सीट से जैन भाजपा के तत्कालीन भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता को हरा कर विधानसभा पहुंची थी। जैन इसके पहले भाजपा में ही थी। मेहता को टिकट देने के खिलाफ उन्होंने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा और जीता था। चुनाव बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। जैन ने शनिवार को मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शिवबंधन बांध लिया।

Created On :   24 Oct 2020 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story