GST: दूर होंगी भ्रांतियां, व्यापारियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
GST: दूर होंगी भ्रांतियां, व्यापारियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क

डिजिटल डेस्क,शहडोल। व्यापारियों में जीएसटी को लेकर जारी भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्टेट टैक्स कार्यालय में जल्द ही हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके लिए शहडोल और उमरिया में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी नवागत असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (सेल्स टैक्स) प्रकाश सिंह ने दी।

दरअसल प्रकाश सिंह ने शनिवार को शहडोल में कार्यभार संभाला। इससे पहले वो सतना में पदस्थ थे। असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स सिंह ने स्वीकार किया कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों में कुछ भ्रांतियां हैं, जिनका निराकरण करने की पहल की जाएगी। जल्द ही कार्यालय में व्यापारियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। सिंह ने बताया कि उमरिया के बांधवगढ़ में जल्द ही सेमिनार आयोजित किया जाएगा। वहां के रिसोर्ट एवं होटल संचालकों को जीएसटी के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद बुढ़ार में सेमिनार आयोजित होगा।

Created On :   23 July 2017 10:00 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story