विभिन्न हादसों में बालिका और महिला की गई जान 

Girl and woman died in various accidents
विभिन्न हादसों में बालिका और महिला की गई जान 
अमरावती विभिन्न हादसों में बालिका और महिला की गई जान 

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर/धामणगांव रेलवे । जिले के चांदुर रेलवे आैर खोलापुर थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाआें में एक 11 वर्षीय बालिका आैर एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खोलापुर थाना क्षेत्र में दारापुर के पास घटित सड़क दुर्घटना बुधवार को अपरान्ह 4 बजे जबकि चांदुर रेलवे की दुर्घटना मंगलवार को घटित हुई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना मृत महिला का नाम दारापुर ग्राम निवासी निर्मला दीपक गवई  है। जबकि जख्मी बेटे का नाम नितिन गवई है। बताया जाता है कि बुधवार 7 सितंबर को दोपहर 4 बजे के दौरान निर्मला गवई आैर उसका बेटा नितिन दोपहिया वाहन पर सवार होकर खोलापुर किसी काम से जा रहे थे तब दारापुर से शिंगणापुर से जाते समय शासकीय अनाज लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एम.एच.27-एक्स-7782 दारापुर से शिंगणापुर की तरफ आ रहा था।

गांव से दोपहिया मुख्य मार्ग पर आते ही ट्रक ने इस दोपहिया को उड़ा दिया। इस दुर्घटना में वाहन चालक नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठी उसकी मां निर्मला गवई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपनी गाडी घटनास्थल से भगाकर एक किलोमीटर दूरी तक ले गया आैर सड़क किनारे उसे खडा कर चालक आैर वाहक ने खोलापुर थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।  दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही खोलापुर पुलिस का दल भी घटनास्थल आ पहुंचा। पंचनामा कर मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए दर्यापुर के उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

 पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह धामणगांव रेलवे तहसील के मंगरूल दस्तगीर निवासी उल्हास मासोदकर अपने चाचा के यहां आयोजित महालक्ष्मी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सातरगांव गया था। कार्यक्रम निपने के बाद वह अपनी पत्नी आैर 11 माह की बेटी भाविका के साथ मंगलवार को दोपहिया वाहन से वापस अपने गांव लौट रहा था। तब चांदुर रेलवे के टेकड़ी के पास अचानक वाहन पर से संतुलन बिगड़ने से दोपहिया से उल्हास की पत्नी आैर उसकी मासूम बेटी निचे गिर पड़े। इस हादसे में मासूम भाविका आैर उसकी मां के सिर पर गंभीर चोटे आ गई। दोनों को पहले अमरावती आैर पश्चात सावंगी मेघे अस्पताल रेफर किया गया। जहां मंगलवार की देर रात मासूम भाविका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 
 

Created On :   8 Sept 2022 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story