- Home
- /
- नागपुर के सातनवरी गांव की युवती...
नागपुर के सातनवरी गांव की युवती सिवनी में मिली, अपहरण का केस दर्ज

By - Bhaskar Hindi |8 July 2021 11:02 AM IST
नागपुर के सातनवरी गांव की युवती सिवनी में मिली, अपहरण का केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोंढाली पुलिस स्टेशन अंतर्गत सातनवरी निवासी 17वर्षीय किशोरी का किसी ने अपहरण करने की शिकायत 2 जून को उसके परिजनों ने दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंढाली के थानेदार विश्वास पुलरवार द्वारा अपहरण का मामला दर्ज किया व जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान किशोरी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई तहसील के सुकबरा गांव में होने की जानकारी कोंढाली पुलिस को मिली। इसके बाद थानेदार विश्वास पुलरवार निर्देश पर उपनिरीक्षक राम ढगे, हवालदार रणजीत जाधव, संतोष राठोड़, महिला पुलिस निशा पारधी आदि सुकबरा पहुंचे। जहां से किशोरी व नागपुर जिले के धामना निवासी शुभम कन्हैयालाल कोकुडे (21) को हिरासत में लिया गया। भादंवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Created On :   8 July 2021 4:32 PM IST
Next Story