- Home
- /
- दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या ,...
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या , इमारत की छत पर मिला शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के कुर्ला इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मामले से जुड़े अज्ञात आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमे बनाई गई है। जो आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को युवती का शव खराब अवस्था में कुर्ला इलाके की एक खाली इमारत की छत पर मिला था। जिसकी उम्र 20 साल हो बताई गई है। शुरुआत में विनोबा भावे पुलिस स्टेशन ने इस घटना को लेकर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के यौन उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है।
महाराष्ट्र में जंगलराजः वाघ
इस घटना को लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि कुर्ला में हुई दुष्कर्म की इस घटना ने महानगर में महिलाओं की सुरक्षा की पोल खोल दी है। शहर के निर्जन स्थानों पर पुलिस गस्त बढ़ाई जानी चाहिए। साकीनाका की घटना के बाद भी स्थिति नहीं बदली और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं जारी हैं।
Created On :   27 Nov 2021 6:45 PM IST