पहले सगाई की अंगूठी पहनाकर इज्जत लूटी, अब शादी से कर रहा इनकार

girl rape in the name of marriage in nagpur, case registered
पहले सगाई की अंगूठी पहनाकर इज्जत लूटी, अब शादी से कर रहा इनकार
पहले सगाई की अंगूठी पहनाकर इज्जत लूटी, अब शादी से कर रहा इनकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सगाई की अंगूठी पहनाने के बाद अपनी मंगेतर से प्यार की पिंगे लड़ाकर उसकी इज्जत लूटकर शादी से मुकरने का मामला जरीपटका थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म व 5 लाख रुपए नकद मांगने का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी आशीष मेश्राम ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों से 5 लाख रुपए नकद मांगने का आरोप भी मंगेतर पर लगाया है। इस प्रकरण में आरोपी आशीष हरिभाऊ मेश्राम (26) आैर उसकी मां रत्नमाला हरिभाऊ मेश्राम (55) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

छह माह पूर्व हुई थी सगाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार आशीष मेश्राम गुजरात में रेलवे स्टेशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसने शादी के लिए जरीपटका क्षेत्र में रहने वाली उच्च शिक्षित युवती को पसंद किया। दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने सगाई की तारीख तय कर दी। वर्ष 2017 में दीपावली के समय दोनों की सगाई हो गई। सगाई के समय आशीष को युवती के माता-पिता ने सोने की अंगूठी दी थी। उसके बाद 25 दिसंबर 2017 को दोनों की शादी की तारीख तय हुई। इन दोनों की शादी की पत्रिका भी रिश्तेदारों में बंट गई थीं।

युवती के परिजनों ने उसकी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने शादी के लिए हॉल भी बुक किया और अनाज, कपड़े भी खरीद लिए थे। इधर  आशीष ने छुट्टी मंजूर नहीं होने का बहाना कर शादी की तारीख आगे बढ़ाने की गुजारिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के परिवारों ने बैठक ली और शादी 30 मई  2018 को करने का निर्णय लिया।

घूमाने के बहाने ले गया था बाहर
आरोप है कि, इस बीच आशीष ने अपनी भावी पत्नी से मोबाइल पर संपर्क कर उससे मुलाकात की और उसे घुमाने के बहाने ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की। पीड़िता के इंकार करने पर वह शादी न करने की धमकी देने लगा। उसके बाद आशीष ने उस पर दबाव डालकर कई बार जबरन संबंध बनाए। शादी की तिथि करीब आने पर आशीष की मां रत्नमाला युवती के परिजनों से दहेज की मांग करने लगी। शादी के संपूर्ण खर्च के लिए 5 लाख रुपए की मांग करने तथा यह रकम नहीं देने पर शादी तोड़ने की धमकी देने का आरोप पीड़िता ने आशीष और उसकी मां रत्नमाला पर लगाया है।

युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के कारण उन्होंने शादी न तोड़ने की गुजारिश की। आशीष ने 5 मई  2018 को फोन कर शादी तोड़ने के बारे में कहा। पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ जरीपटका थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आशीष और उसकी मां रत्नमाला के खिलाफ मामला दर्ज िकया है। जरीपटका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   25 May 2018 7:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story