शादी के बहाने युवती को 1.60 लाख में बेचा, देवर और ससुर ने किया दुष्कर्म

शादी के बहाने युवती को 1.60 लाख में बेचा, देवर और ससुर ने किया दुष्कर्म
शादी के बहाने युवती को 1.60 लाख में बेचा, देवर और ससुर ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर की एक गरीब परिवार की युवती को शादी कराने के बहाने जलगांव ले जाकर उसे 1 लाख 60 हजार रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पति के अलावा देवर और ससुर भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया करते थे। शिकायत करने पर सास भी पति और बेटों का ही साथ देती थी। आरोपियों की चंगुल से छूटने के बाद युवती ने जलगांव स्थित पारोला थाने में शिकायत की।

रसोईघर में रखा जाता था पीड़िता को
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी 2021 को साकोली देवरी, भंडारा के शत्रु, शिवा, सिद्दार्थ और साधना उसके परिजनों से मिले। चारों ने उसकी जलगांव में पाटील परिवार में शादी कराने का लालच दिया था। पश्चात उसकी 4 फरवरी को उंदीरखेड़ा, जलगांव में एक धार्मिक स्थल में ले जाकर जगदीश पाटील, टेहु पारोला, जलगांव निवासी से शादी करा दी। शादी के बाद युवती को रसोईघर में पति के साथ रखा जाता था। 

देवर व ससुर ने किया दुष्कर्म
शादी के 5 दिन बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  पंकज की करतूत के बाद ससुर ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह 17 मार्च को मौका पाकर युवती ने  परिजनों को सारी बातें बताईं। पश्चात ससुरालवालों ने युवती के बदले 1 लाख 60 हजार रुपए देने की बात परिजनों को बताई। परिजनों ने तुमसर देवरी थाने में शिकायत की। कोई मदद नहीं मिलने पर वे वापस नागपुर लौटे। पश्चात परिवार की मुलाकात  भाजापा एनजीओ आघाड़ी के शहर अध्यक्ष नरेश जुमानी से हुई। उपरांत संगठन ने पीड़ित परिवार की मदद की। 

पति, ससुर व देवर गिरफ्तार
पुलिस ने 22 वर्षीय युवती के पति जगदीश पाटील (27), देवर पंकज और ससुर सुका पाटील के खिलाफ धारा 376 डी, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने नागपुर पहुंचने के बाद परिजनों के साथ पारडी थाने में घटना की शिकायत की है। पीड़िता के साथ मंगलवार को भाजपा एनजीओ आघाड़ी के शहर अध्यक्ष नरेश जुमानी, नामदेव ठाकरे, बालाजी वानखेड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने पारडी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिले में सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 3 हिरासत में
अजनी थानांतर्गत मंगलवार को किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। अापराधिक प्रवृत्ति के चार युवकों ने इस घिनौने प्रकरण को अंजाम  दिया। इनमें एक किशोरी का मित्र है। हालांकि किशोरी के बार-बार बयान बदलने से घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।  

बार-बार बदल रही बयान
पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी अध्ययनरत है। मंगलवार को किशोरी का मित्र उसे भगवान नगर के समीप प्रगति कालोनी में मित्र के घर ले गया था। जहां मित्र और उसके तीन अन्य मित्रों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पूछताछ के दौरान पीड़िता बार-बार अपना बयान बदलती रही है। उपायुक्त डॉ. अक्षक शिंदे के अनुसार पीड़िता ने पहले चार युवकों पर आरोप लगाया था। पूछताछ करने पर उसने अपना बयान बदल दिया। दूसरी बार उसने दो युवकों पर आरोप लगाया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस ने इस घिनौनी वारदात में लिप्त होने की आशंका के चलते प्रतीक, दत्तू और अमित को हिरासत में लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी। 
 

Created On :   24 March 2021 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story