छात्रा के घर में घुसकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म

Girl student rape in his house by teacher in gondia
छात्रा के घर में घुसकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म
छात्रा के घर में घुसकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की वाली एक घटना गोंदिया के गांव मुरदोली से सामने आई है। देवरी तहसील के ग्राम मुरदोली स्थित शिवराम विद्यालय के शिक्षक एसएम शिवनकर ने छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद देवरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता इस विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा है। रविवार अवकाश के दिन शिक्षक शिवनकर ने छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर छात्रा के साथ उसने मारपीट भी की। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता खेती कार्य करने खेत पर गए हुए थे। घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। पिता ने इस घटना की शिकायत देवरी पुलिस थाने में 31 जुलाई को की। घटना की गंभीरता को देखते हुए देवरी पुलिस ने शिक्षक को तत्काल हिरासत में ले लिया है।

शिक्षक की हरकत से परेशान

इस मामले में शिक्षक के संदर्भ में जो जानकारियां सामने आई है, वह काफी गंभीर है। बताया गया कि शुक्रवार को सरस्वती पूजन किया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक गीत गाए जाते हैं, लेकिन आरोपी शिक्षक फिल्मी गीत गाने के लिए उकसाता है। उसकी हरकत से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थी, लेकिन इसकी शिकायत नहीं कर पाईँ। देवरी पुलिस ने 1 अगस्त को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोडऩे का आदेश दिया।

Created On :   1 Aug 2017 6:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story