- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
अलीगढ़: सेल्फ डिफेंस के लिए छात्राओं को दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग
हाईलाइट
- देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और हमलों से खुद की रक्षा करने के लिए अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर जोर दिया जा रहा है।
- त्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जा रहे हैं।
- अलीगढ़ के एक स्कूल में आयोजित कैंप में छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और हमलों से खुद की रक्षा करने के लिए अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जा रहे हैं। अलीगढ़ के एक स्कूल में आयोजित कैंप में छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Aligarh: Girls get weapons training as a part of self-defense, physical, mental & intellectual training being provided at 18-day long camp organised by Rashtra Sevika Samiti at Saraswati Vidya Mandir Sr. Sec. School pic.twitter.com/2GS9RPhk5W
— ANI UP (@ANINewsUP) June 17, 2018
स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाने के लिए अलीगढ़ स्थित राष्ट्रीय सेविका समिति ने सरस्वती विद्दा मंदिर स्कूल में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया है। ये ट्रेनिंग कैंप 18 दिन तक चलेगा। कैंप में छात्राओं को उनपर होने वाले हमलों से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को तरह-तरह के हथियारों के इस्तेमाल करने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। छात्राओं के हथियार चलाने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो बड़ी ही निडरता से तलवार चलाती नजर आ रही हैं।
#WATCH Girls get weapons training at 18-day long training camp organised by Rashtra Sevika Samiti in #Aligarhpic.twitter.com/6mKkOhP46v
— ANI UP (@ANINewsUP) June 17, 2018
ट्रेनिंग कैंप में छात्राओं को ना सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसी भी हालात में छात्राएं अपने मानसिक संतुलन को नियंत्रण में रखकर सकारात्मक फैसले लेने और सही कदम उठाने में सक्षम रहें।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।