शहर में सुरक्षित नहीं लड़कियां, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहर में सुरक्षित नहीं लड़कियां, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब एक पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नजीराबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात शख्स अपने माता-पिता के साथ सो रही मासूम को उठा ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रूना गांव में 5 साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मासूम को उठा ले गया। मासूम से दुष्कर्म करन के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सुबह मासूम जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

Created On :   17 July 2017 11:21 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story