- Home
- /
- ई संजीवनी अप्लीकेशन से मरीजों को...
ई संजीवनी अप्लीकेशन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दें

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया यवतमाल जिले के सावरगड स्वास्थ्य केंद्र से आॅनलाइन जुड़े थे। उन्होंने इस समय कहा कि, ई संजीवनी अप्लीकेशन के इस्तेमाल से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दें। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य वर्धिनी कार्यक्रम को हाल ही में 4 वर्ष पूरे हुए हैं। केंद्र सरकार की सूचना के अनुसार शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यवर्धिनी दिवस मनाया गया। सुबह 10 बजे केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई लिंक पर सावरगड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस समय डीएचओ डा. प्रल्हाद चव्हाण ने बताया कि, जिले में 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। उन सभी को स्वास्थ्यवर्धिनी में तब्दील किया गया है। जिले के 485 स्वास्थ्य उपकेंद्र में से 435 स्वास्थ्यवर्धिनी में परिवर्तित किए गए हैं। जिले के सभी स्वास्थ्यवर्धिनी केंद्र से टेलिकन्सलटेशन से अधिक से अधिक मरीजों को सेवा देने का प्रयास शुरू है। कार्यक्रम में डा. जया चव्हाण, डा. जाधव, डा. प्रीति दुधे, प्रशांत पाटील, डा. नगराले समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम 16 से 22 अप्रैल तक चलेगा।
Created On :   17 April 2022 7:13 PM IST