- Home
- /
- 45 मिनट अध्यात्मिकता को जीवन में...
45 मिनट अध्यात्मिकता को जीवन में स्थान दें - पूनम दीदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अगर जीवन जीने का आनंद लेना है, तो जीवन में 45 मिनट आध्यात्मिकता को स्थान देना होगा। इससे परमात्म शक्तियां आपके अंदर आ जाएगी। यह उद्गार तनावमुक्ति विशेषज्ञ ब्र.कु. पूनम बहन ने व्यक्त किए।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ‘जॉय ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम का आयोजन जामठा स्थित विश्व शांति सरोवर में किया गया। इस अवसर पर ब्र.कु. पूनम बहन ने मुस्कराने का मंत्र बताया कि जीवन में कुछ भी ऊपर नीचे हो रहा हो, आप सब अपने आप से प्रतिज्ञा करें कि चाहे कुछ भी हो जाए अपने भीतर के आनंद को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं है। सदा यही सोचे ‘मैं आनंदमय हूं’। इसे अपने जीवन का मंत्र बना लें।
रोटरी क्लब के व्यवस्थापक नितीन अग्रवाल, अध्यक्ष नरेश बाल्दवा, सचिव डॉ. मनीषा पी. राठी, ब्रह्माकुमारीज् नागपुर जोन की संचालिका राजयोगिनी बी.के. रजनी दीदी, सहसंचालिका बी.के. मनीषा दीदी, क्लब की कन्वेनर कविता सिंघानिया आदि उपस्थित थे। ब्र.कु. पूनम बहन, रजनी दीदी और मनीषा दीदी का स्वागत शाॅल- श्रीफल और स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया गया। रजनी दीदी ने भी स्वागत किया। बालिकाओं ने सागर में इतना पानी, अंबर मंे ना इतने तारे गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। राजयोग शिक्षिका मनीषा दीदी ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय का परिचय दिया। संचालन कविता सिंघानिया ने किया। आभार डॉ. मनीषा राठी ने माना।
Created On :   22 Nov 2022 2:11 PM IST