2 जून से पुणे, अहमदाबाद और मुंबई के लिए गो एयर की उड़ानें

Go Air has 3 flights to Pune, Ahmedabad and Mumbai from June 2
2 जून से पुणे, अहमदाबाद और मुंबई के लिए गो एयर की उड़ानें
2 जून से पुणे, अहमदाबाद और मुंबई के लिए गो एयर की उड़ानें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गो एयर विमान कंपनी ने एक बार फिर अपनी उड़ानों की लिस्ट जारी कर दी है। संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से पुणे के अलावा मुंबई और अहमदाबाद के लिए यह तीन उड़ानें आरंभ होने वाली है। इसकी बुकिंग को भी विंडो पर लाया जा चुका है हालांकि पूर्व में भी पुणे की उड़ान के लिए बुकिंग हुई थी लेकिन यात्री ना मिलने की वजह से उसे रद्द करने की चर्चा है। यही वजह है कि टिकट बुकिंग के पहले यात्रियों के मन में एक डर बना रहता है क्योंकि यदि विमान रद्द हो जाता है तो टिकट का पैसा उनके बैलेंस अकाउंट में चला जाता है। जिस वजह से उनका पैसा फंस जाता है जिसे वह सिर्फ 1 साल के अंदर किसी दूसरी उड़ान के लिए उपयोग कर सकते हैं।

यह है नई उड़ानों की सारणी
-गो एयर का विमान क्रमांक 283 पुणे से सुबह 8.50 बजे आएगा। गो एयर का विमान क्रमांक 284 नागपुर से सुबह 10.20 बजे पुणे जाएगा।
-गो एयर का विमान क्रमांक 2601 मुंबई से सुबह 7.40 बजे आएगा। गो एयर का विमान क्रमांक 730 नागपुर से सुबह 8.45 बजे अहमदाबाद जाएगा।
-गो एयर का विमान क्रमांक 731 अहमदाबाद शाम 6.30 बजे आएगा। गो एयर का विमान क्रमांक 2607 नागपुर से शाम 7.30 मुंबई जाएगा।

फिलहाल चल रहे विमानों से शनिवार 30 मई को दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु की उड़ानों से नागपुर पहुंचने वाले लोगों का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को विभिन्न शहरें से आने वाले लोगों की संख्या 376 रही है जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 131 है। 

इन विमानों ने भरी उड़ान
-इंडिगो के विमान क्रमांक 312 बंगलुरु से 9.05 बजे 123 यात्री आए और इंडिगो के विमान क्रमांक 317 से सुबह 10.40 बजे 35 यात्री बंगलुरु गए।
-इंडिगो के विमान क्रमांक 5325 मुंबई से सुबह 12.05 बजे 160 यात्री आए और इंडिगो के विमान क्रमांक 297 से दोपहर 1 बजे 36 यात्री मुंबई गए।
-एयर इंडिया के विमान क्रमांक 469 दिल्ली से सुबह 8 बजे 93 यात्री आए और एयर इंडिया के विमान क्रमांक 469 से सुबह 9.30 बजे 60 यात्री गए।

Created On :   30 May 2020 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story