पृथ्वी पर जब-जब संकट आता है तब भगवान लेते हैं अवतार: गोविन्द महाराज

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के पहाडीखेरा अंतर्गत इटौरा ग्राम में पाण्डेय परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा मेंं ०३ फरवरी को कथावाचक गोविन्द जी महाराज द्वारा सर्वप्रथम गजेन्द्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए भागवत कथा प्रारंभ की गई। जिसमें भगवान के वामन अवतार के प्रसंग सुनाया गया। बताया गया कि दानवीर राक्षस राज बली से तीन पग भूमि का वचन मांग कर भगवान के द्वारा देवताओं को तीन लोक, चौदह भुवन प्रदान किए गए। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडे ही आनंद और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा पण्डाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गंूज उठा तथा कथा व्यास गोविन्द जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते है इसलिए मनुष्य को मोह-माया त्याग कर हमेशा प्रभु का ही स्मरण करना चाहिए। इस अमृतमयी कथा का श्रवण कर पण्डाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। अंत में भागवत महापुराण की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
Created On :   5 Feb 2023 2:49 PM IST