मंदिर में दो दर्शनार्थियों  के गले से उड़ाई सोने की चेन 

Gold chain blown from the neck of two visitors in the temple
मंदिर में दो दर्शनार्थियों  के गले से उड़ाई सोने की चेन 
चोरों के हौसले बुलंद मंदिर में दो दर्शनार्थियों  के गले से उड़ाई सोने की चेन 

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  शहर में फिर चेन स्नैचर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। चेन स्नैचर आए दिन किसी न किसी महिला के गले से सोने के आभूषण चुराते नजर आ रहे हैं। यह पुलिस के लिए चेन स्नैचरों से निपट पाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी तरह बडनेरा के कोंडेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे व्यापारी के गले से अज्ञात महिला ने सोने की चेन पर हाथ साफ किया तो दूसरी ओर राजापेठ के गौडबाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची महिला के गले से भी सोने की चेन चोरी करने की घटना मंगलवार की शाम उजागर हुई है।  जानकारी के मुताबिक देवरणकर निवासी सुश्रुत कविमंडन यह नागपंचमी होने से मंगलवार को परिवार के साथ बडनेरा थाना क्षेत्र के कोंडेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर जैसे ही बाहर निकले तो उनके गले से 15 ग्राम सोने की चेन नदारद दिखाई दी।  

सुश्रुत कविमंडन ने इसकी जानकारी मंदिर के कर्मचारियों को दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक अज्ञात महिला उनके गले से वह सोने की चेन चोरी करती दिखाई दी। मामला सामने आते ही सुश्रुत कविमंडन ने बडनेरा थाने मेंं जाकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात महिला चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर राजापेठ थाना क्षेत्र के दस्तूर नगर मार्ग स्थित गोंड बाबा मंदिर में मंगलवार की शाम विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। इसी बीच अज्ञात आरोपी ने महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली। इसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। महिला ने तुरंत राजापेठ थाने में शिकायत दी। लेकिन दोनों ही मामलों में अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   4 Aug 2022 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story