स्वर्ण आभूषण विक्रेता राजेन्द्र जडिया का निधन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शहर के किशोरगंज मोहल्ला बड़े गणेश जी मंदिर के पास रहने वाले स्वर्ण आभूषण विक्रेता राजेंद्र जडिया उर्फ रज्जू का आज उपचार के दौरान जबलपुर में निधन हो गया। गौरतलब हो कि श्री जडिया को हृदय रोग की समस्या आने के बाद उन्हें उपचार के लिए परिजनों द्वारा जबलपुर ले जाया गया था जहां पर आज उनका ऑपरेशन किया जा रहा था तभी उनका निधन हो गया वह 57 वर्ष के थे। श्री जडिया का पार्थिव शरीर पन्ना लाया जा रहा है जहां 23 फरवरी को पन्ना के स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जावेगा। श्री जडिया के 1 पुत्र व १ पुत्री है। जैसे ही उनके निधन की जानकारी नगरवासियों को प्राप्त हुई शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सहज, सरल मिलनसार स्वाभाव के स्वर्ण आभूषण विक्रेता राजेंद्र जडिया के निधन हो जाने पर शहर के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकार बंधुओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही असमय श्री जडिया के निधन हो जाने पर इतना बड़ा वज्रपात उनके परिवार के ऊपर पड़ा है उसको सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Created On :   23 Feb 2023 2:02 PM IST