खुशखबरी : अब सवा घंटे में नागपुर से इलाहाबाद, 25 फीसदी सीटों पर डिस्काउंट

Good news : Now 25% discount on seats Nagpur- Allahabad
खुशखबरी : अब सवा घंटे में नागपुर से इलाहाबाद, 25 फीसदी सीटों पर डिस्काउंट
खुशखबरी : अब सवा घंटे में नागपुर से इलाहाबाद, 25 फीसदी सीटों पर डिस्काउंट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरा नगरी नागपुर से इलाहाबाद के लिए पहली विमान सेवा शनिवार से शुरू की गई है। यह सफर लगभग सवा घंटे में पूरा हो जाएगा। रेलगाड़ी से यह दूरी तय करने में 16 से 18 घंटे लगते हैं। जानकारी के अनुसार ‘उड़े देश का आम नागरिक’ योजना में जेट एयरवेज ने इलाहाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार के लिए यह विमान सेवा शुरू की है। पहली उड़ान का उद्घाटन मिहान इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक विजय मुलेकर ने यात्री को प्रतीकात्मक टिकट देकर किया।

"उड़े देश का आम नागरिक" योजना
जेट एयरवेज का विमान क्रमांक 3553 नागपुर से सुबह 9.45 बजे इलाहाबाद के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद विमान रात 7.45 बजे वापस इलाहाबाद से नागपुर पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि यह विमान सुबह 9:20 बजे इंदौर से उड़ान भर कर नागपुर पहुंचेगा और वापस रात 8.10 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। इस विमान सेवा काे आरंभ करने का उद्देश्य छोटे शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ाना है। शनिवार को सुबह इलाहाबाद के लिए 53 यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि वापसी में 30 यात्रियों ने यात्रा की। विशेष बात यह है कि पहले 25 फीसदी सीटों पर यात्रियों को डिस्काउंट दिया जाएगा, जबकि शेष 75 फीसदी सीटों पर सामान्य किराया लिया जाएगा।
 

Created On :   17 Jun 2018 2:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story