मालगाड़ी इंजन फेल होने से मुख्यलाइन पर रूकी , विदर्भ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा

Goods train stopped on mainline due to engine failure, Vidarbha Express had to be stopped
मालगाड़ी इंजन फेल होने से मुख्यलाइन पर रूकी , विदर्भ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा
मालगाड़ी इंजन फेल होने से मुख्यलाइन पर रूकी , विदर्भ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मुंबई लाइन से दौड़ रही मालगाड़ी इंजन फेल होने से मुख्यलाइन पर ही रुक गई। लाइन ब्लॉक होने के कारण मुंबई की ओर बढ़ रही विदर्भ एक्सप्रेस को रोका गया। करीब एक घंटा उसमें सवार यात्री परेशान रहे।   एक मालगाड़ी वर्धा से बडनेरा की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी का इंजन फेल हो गया। मुख्य लाइन पर ही मालगाड़ी खड़ी हो गई। इस कारण नागपुर से शाम को रवाना हुई गोंदिया मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस को वर्धा में ही रोकना पड़ा। मालगाड़ी के इंजन को बदलने में एक घंटा लग गया। रात करीब 8 बजे विदर्भ एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।  

Created On :   22 July 2021 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story