सराफा दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट करने वालों से 2.98 लाख का माल जब्त

सराफा दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट करने वालों से  2.98 लाख का माल जब्त
सराफा दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट करने वालों से 2.98 लाख का माल जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका के भीम चौक नारा रोड स्थित आशीष नावरे की अवनि ज्वेलर्स में 5 जुलाई को लूटपाट करने वाले आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव (26) ग्राम गोतनी, जिला प्रतापगढ़ और दीपक त्रिपाठी (24) गंगानगर, प्रयागराज (उप्र.) निवासी को पुलिस ने  न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को  13 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों से करीब 2 लाख 98 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। 

एक आरोपी का पैर टूटा, दूसरा घायल
सूत्रों के अनुसार जब पुलिस ने छपारा के प्रेम लॉज में छापा मारा, तब आरोपी वहां से निकल चुके थे। लॉज से करीब 3 किमी दूरी पर पुलिस से सामना हो गया। वीरेंद्र कुमार और दीपक भागते समय कटनी  पुलिस के वाहन से उनकी बाइक टकराने के बाद पकड़े गए। इस घटना में वीरेंद्र कुमार का पैर टूट गया और दीपक को भी गंभीर चोंटें लगी हैं। दोनों आरोपियों को कटनी थाने लाया गया, उसके बाद आरोपियों का नागपुर से पीछा करते हुए जरीपटका और क्राइम ब्रांच पुलिस भी पहुंच गई। कटनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी बाइक पर भाग रहे आरोपियों के साथी कृष्णा   यादव उर्फ पांडे और उसका एक दोस्त फरार होेने में सफल हो गए। 

आरोपियों के घर पहुंची नागपुर पुलिस
वीरेंद्र कुमार व दीपक के घर नागपुर क्राइम ब्रांच की एक टीम मंगलवार की रात में पहुंची और घर की तलाशी ली। इनके कुछ करीबी रिश्तेदारों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई। उसके बाद उनकी खोजबीन में यह टीम रवाना हो गई। फरार आरोपी फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं।   

दोनों में 6 साल से थी जान-पहचान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने के दौरान वंदना की कृष्णा के साथ करीब 6 साल से जान-पहचान थी। वंदना से दोस्ती होने के बाद कृष्णा का नागपुर आना-जाना शुरू हो गया था। कृष्णा नागपुर आने के बाद वंदना के घर न रह कर लॉज या होटल में रुकता था। अवनि ज्वलेर्स से वंदना को कृष्णा यादव ने ही नथनी खरीद कर दी थी। बिल कृष्णा के नाम पर बना था। सूत्रों की मानें तो वंदना की शादी हो गई थी। वह पति से दूर होने के बाद नागपुर आकर पिता के साथ रहने लगी है।


 

Created On :   8 July 2021 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story