- Home
- /
- गोरेवाड़ा लाए तेंदुए के 4 शावक,...
गोरेवाड़ा लाए तेंदुए के 4 शावक, यहां पहले से हैं 7 शावक

By - Bhaskar Hindi |17 July 2020 11:24 AM IST
गोरेवाड़ा लाए तेंदुए के 4 शावक, यहां पहले से हैं 7 शावक
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र में तेंदुआ (मां) से बिछड़े 4 शावकों को लाया गया है। इन्हें अभी 15 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। अकोला वन विभाग अंतर्गत पातुर वन परिक्षेत्र में 15 दिन पहले ये मिले थे। बचाव केंद्र में अभी 7 से ज्यादा तेंदुए हैं, अब शावकों को मिलाकर 11 हो जाएंगे। ये पातुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पास्टुल के मोर्णा नदी के किनारे 30 जून को गांववालों को दिखाई दिए थे। उसके बाद वन विभाग ने सूचना मिलने पर इन शावकों को उनकी मां से मिलाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इन्हें बकरी का दूध पिलाकर जिंदा रखा गया। आखिरकार वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर इन्हें नागपुर के गोरेवाड़ा सेंटर लाया गया है।
Created On :   17 July 2020 4:54 PM IST
Next Story