- Home
- /
- नागपुर शहर से 10 कि.मी दूर गोरेवाड़ा...
नागपुर शहर से 10 कि.मी दूर गोरेवाड़ा जंगल सफारी शुरू

By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2022 7:24 AM IST
पर्यटकों को लगेगी भीड़ नागपुर शहर से 10 कि.मी दूर गोरेवाड़ा जंगल सफारी शुरू
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ की लगभग सभी सफारियां भले ही अक्टूबर माह में शुरू हो गई हैं, लेकिन गोरेवाड़ा जंगल सफारी को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। शहर से 10 किमी दूरी पर करीब 1914 हेक्टेयर में फैले गोरेवाड़ा जंगल में तेंदुआ, जंगली सुअर, मोर, बंदर आदि वन्यजीव दूर-दराज से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। वर्तमान में यहां 15 किमी की जंगल सफारी है। नागपुर जिला व आस-पास के पर्यटक हमेशा यहां जंगल सफारी के लिए आते हैं। इस बार अक्टूबर माह में भी बारिश हुई। ऐसे में इसे नवंबर माह में 15 दिन बाद शुरू किया जा रहा है। सफारी का समय मंगलवार से रविवार सुबह 6 से 10 व और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सफारी सोमवार को बंद रहेगी।
Created On :   15 Nov 2022 12:53 PM IST
Next Story