महाराष्ट्र : इस दिवाली पर 10 फीसदी अधिक किराया वसूलेंगी सरकारी बसें

Government buses will levy 10 percent more on this Diwali
महाराष्ट्र : इस दिवाली पर 10 फीसदी अधिक किराया वसूलेंगी सरकारी बसें
महाराष्ट्र : इस दिवाली पर 10 फीसदी अधिक किराया वसूलेंगी सरकारी बसें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिपावली की छुट्टियों के मौके पर निजी बस आपरेटरों द्वारा किराए में मनमानी बढ़ोतरी आम बात है। पर अब सरकारी परिवहन सेवा एसटी महामंडल भी इसी राह चलेगी।  इस साल 1 नवंबर से 20 नवंबर के दौरान एसटी की बसों में यात्रा करने के लिए 10 फीसदी अधिक किराया देना होगा। पिछले साल भी इसी सीजन के दौरान एसटी ने किराया बढ़ाया था और यात्रियों से अलग-अलग सेवाओं के लिए 10 से 20 फीसदी अधिक किराया वसूला गया था। हालांकि इस साल एकमुश्त 10 फीसदी अधिक किराया वसूला जाएगा।

एसटी महामंडल के परिवर्तनीय किराया दर के सूत्रानुसार भीड़ के सीजन में राजस्व बढ़ाने की दृष्टि से राज्य परिवहन प्राधिकरण ने उपाध्यक्ष और प्रबंध संचालक को 30 फीसदी तक किराया बढ़ाने का अधिकार दिया है। इसके अनुसार दिवाली की छुट्टियों में अस्थाई रूप से किराया बढ़ाया जाता है। इस साल 20, 15 और 10 फीसदी किराया न बढ़ाते हुए सभी सेवाओं के लिए 20 दिनों के लिए एकमुश्त 10 फीसदी किराया बढ़ाया गया है। किराए की नई दर 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि से लागू हो जाएगी।

 

Created On :   9 Oct 2018 9:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story