महाराष्ट्र में लॉक डाउन के दौरान कुछ छूट देने पर विचार कर रही सरकार

Government considering giving some exemption during lock down in Maharashtra
महाराष्ट्र में लॉक डाउन के दौरान कुछ छूट देने पर विचार कर रही सरकार
महाराष्ट्र में लॉक डाउन के दौरान कुछ छूट देने पर विचार कर रही सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना का प्रसार रोकने के लिए महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार कुछ छूट देने पर विचार कर रही है। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम्मत न छोड़ इस लड़ाई में जीत हमें ही मिलेगी। ठाकरे ने यह भी संकेत दिया है कि लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल के बाद भी बढ़ाई जा सकती है। शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के साथ संवाद में मुख्यमत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मैंने उनसे कहा कि हमने महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल के बाद क्या करना है, इस पर काम शुरु है। इसकी जानकारी मैं 14 अप्रैल तक दूंगा।

बगैर मास्क के बाहर न निकलें
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है धैर्य से हम इस स्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जाना बेहद जरुरी हो तो मास्क जरुर लगाएं। रहेगा। ठाकरे ने कहा कि यदि लोग भीड़ नहीं करेंगे और सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखेंगे तो ही 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। अन्यथा आगे भी फैसला करना पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान मुंबई और पुणे पर विशेष नजर रहेगी और नियमों के पालन के लिए सख्ती बरती जाएगी।

मुंबई में स्वस्थ भी हो रहे कोरोना मरीज
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मेंदिन प्रतिदिन बढ़ोतरी चिंताजनक है। लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें से 70 फीसदी पॉजिटिव मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण पाए गए हैं। इसलिए बहुत से मरीज इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं और जांच में निगेटिव पाए जा रहे हैं।

33 हजार में 1652 मरीज पॉजिटिव
मुख्यमंत्री ठाकरे ने बताया कि देशभर में महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा 33 हजार लोगों की जांच की गई है जिसमें से 1652 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, करीब 31500 मरीज निगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि ज्यादा लोगों की जांच हुई है। इसमें से मुंबई में 19000 लोगों की जांच हुई है। इसमें से करीब 1000 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

एक सप्ताह में और भी बढ़ सकती है कोरोना पॉजिटिव की संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में दुनियाभर के लोग आते हैं। फिलहाल, भले विमानसेवा बंद है। लेकिन लॉकडाउन से पहले यहां आ चुके बहुत से लोग अब भी मुंबई में हैं। इसलिए आगामी हप्ते में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि मुंबई के जिस इलाके में कोरोना पॉजिटव मरीज पाए गए हैं उसे सील किया गया है। इससे उस बस्ती से संबंधित सभी लोग क्वांरटाइन में हैं। 

 महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की अधिसूचना जारी 
कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए अधिसूजना जारी कर दी है। सोमवार को राज्य के  राजस्व औरआपदा प्रबंधन विभागों द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि महामारी कानून की धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत पहली अधिसूचना 25 मार्च को जारी हुई थी। यह अधिसूचना 14 अप्रैल तक वैध थी। चूंकि इस अवधि में कोरोनाके मामले नहीं घटे इसलिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया है। इसके पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। 

Created On :   13 April 2020 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story