- Home
- /
- सरकारी विभागों के ढाई लाख पद पड़ें...
सरकारी विभागों के ढाई लाख पद पड़ें हैं खाली, जानिए क्या है माजरा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सरकारी महकमों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती से परहेज किया जा रहा है। कामकाज चलाने के लिए ठेके पर लोगों को रखा जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों और जिला परिषदों में करीब 2 लाख 50 हजार पद रिक्त हैं। राज्य के विभिन्न विभागों में 6 लाख 96 हजार 515 पद मंजूर हैं जबकि जिला परिषदों के लिए 3 लाख 63 हजार 909 पद हैं। लेकिन पिछले 10 वर्षों से मंजूर सभी पदों पर भर्ती नहीं की गई है। जबकि हर साल करीब 50 हजार सरकारी कर्मचारी सेवा निवृत्त होते हैं। सबसे ज्यादा रिक्त पद गृह विभाग में हैं। जबकि अल्पसंख्यक व पर्यावरण विभाग ने अपने रिक्त पदों पर भर्ती कर ली है।
मराठी भाषा विभाग के 214 पदों में से 157 पद भरे गए हैं। जबकि 57 पद रिक्त हैं। 31 दिसंबर 2016 के अंत तक वर्ग 1 से 4 तक सरकार के सभी विभागों में 1 लाख 30 हजार 51 और जिला परिषदों में 26 हजार 698 पद खाली हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान करीब 1 लाख सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए हैं। महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ के मुख्य सलाहकार जीडी कुलथे ने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद रिक्त पद नहीं भरे जा रहे हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि आर्थिक कठिनाईयों के चलते सरकार रिक्त पदों को नहीं भर पा रही है।
विभाग मंजूर पद नियुक्ति रिक्त पद
गृह विभाग 279768 260966 18802
प्रधान सचिव (विशेष) 1171 511 580
राज्य उत्पाद शुल्क 3611 2610 1001
परिवहन-बंदरगाह 5100 2870 2230
स्वास्थ्य 59330 40972 18358
जलसंसाधन 45653 31119 14534
कृषि-विपणन 39807 27742 11712
उच्च व तकनीकी शिक्षा 12249 9028 3221
राजस्व व वन 200052 197461 2591
मदद व पुनर्वसन 2780 2138 642
मेडिकल शिक्षा 32266 25776 6490
आदिवासी 20548 14199 6349
स्कूली शिक्षा-खेल 7436 4156 3280
पीडब्लूडी 19898 14698 5128
उद्योग 5315 3475 1840
श्रम 3099 1886 1048
महिला-बाल विकास 3927 2670 1257
विधि-न्याय 2654 1741 913
नगरविकास-1 1846 1288 558
नगरविकास-2 746 576 170
नियोजन 1912 1423 489
कौशल्य विकास 15580 10922 4658
ग्रामीण विकास-जलसंरक्षण 966 859 107
पर्यटन 749 443 306
गृह निर्माण 663 351 312
सामान्य प्रशासन 8829 6969 1892
पर्यावरण 18 16 02
मराठी भाषा 214 157 57
जिला परिषद 3,63,099 3,36,401 26, 698
Created On :   4 Oct 2018 9:20 PM IST