दीपावली से पहले मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को वेतन

Government employees will get salary before Diwali
दीपावली से पहले मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को वेतन
शीघ्र सैलरी  दीपावली से पहले मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को वेतन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की शिंदे-फडणवीस सरकार ने दीपावली के उपलक्ष्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौगात दी है। राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन दिवाली से पहले यानी 21 अक्टूबर को प्रदान कर दिया जाएगा। इसी दिन सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी कर्मियों को दिवाली के पहले वेतन प्रदान करने की मंजूरी दी है। मंगलवार को सरकार के वित्त विभाग ने वेतन और पेंशन उपलब्ध कराने के संबंध में परिपत्र जारी किया है। सरकार के इस फैसले का लाभ जिला परिषद, मान्यता प्राप्त व अनुदानित शिक्षा संस्थानों, गैर कृषि और कृषि विश्वविद्यालयों और उसके संलग्न गैर सरकारी महाविद्यालय के कर्मियों और पेंशनधारकों को होगा। मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा कि आमतौर पर अक्टूबर महीने का वेतन नवंबर महीने के मध्य में दिया जाता है। लेकिन 22 अक्टूबर से दिवाली शुरू हो रही है। इसलिए त्यौहार पर खरीदी व अन्य कारणों के लिए सरकारी कर्मियों को दिवाली से पहले वेतन देने का फैसला किया गया है। 

प्रशासनिक सेवा के अफसरों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत 
महाराष्ट्र राज्य संवर्ग के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता दर बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। पेंशन भोगियों का भी महंगाई भत्ता दर 38 प्रतिशत हो गया है। 1 जुलाई 2022 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के फैसले के तहत राज्य सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर को लागू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 
 

Created On :   18 Oct 2022 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story