- Home
- /
- सरकार ने 2 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी...
सरकार ने 2 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण के बीच मंदी के इस दौर में राज्य सरकार ने नागरिकों को तगड़ा झटका दिया है। 1 अप्रैल से स्टाम्प ड्यूटी में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। 31 मार्च तक लोगों को 4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी चुकानी पड़ती थी, वहीं अब 6 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी का बोझ वहन करना पड़ेगा। इससे अब प्राॅपर्टी के रेट बढ़ना तय माना जा रहा है।
स्टाम्प ड्यूटी में सरकार ने महिलाओं को कुछ राहत प्रदान की है। यदि कोई महिला प्राॅपर्टी खरीदती है, तो उसे स्टाम्प ड्यूटी में 1 प्रतिशत छूट मिलेगी, लेकिन वह भी कुछ शर्तों के साथ। 1 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए उस महिला को 15 साल तक अपनी प्राॅपर्टी किसी पुरुष को नहीं बेचनी होगी। यदि वह ऐसा करती है, तो उसे सरकार को 1 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लौटानी पड़ेगी। उसी प्रकार यदि एक महिला दूसरी महिला ओ प्राॅपर्टी बेचती है, तो उसे 1 प्रतिशत छूट मिलेगी। यदि किसी कारणवश प्राॅपर्टी खरीदने वाली महिला की मौत हो जाती है, तो उसके वारिसदारों को भी 1 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
Created On :   2 April 2021 3:25 PM IST