मंत्रालय के कर्मचारी पीठ और कमर दर्द से हैं परेशान, जानिए क्यों ?

Government officials and staff of Ministry suffering from back pain
मंत्रालय के कर्मचारी पीठ और कमर दर्द से हैं परेशान, जानिए क्यों ?
मंत्रालय के कर्मचारी पीठ और कमर दर्द से हैं परेशान, जानिए क्यों ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय में काम करने वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पीठ, कमर और घुटने के दर्द से ग्रसित हैं। फिजियोथेरेपी दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी शामिल हुए। इसके माध्यम से लगभग 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने जांच करायी। डॉक्टरों ने बताया कि कम्प्यूटर पर लगातार काम करने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत पीठ, कमर और घुटने के दर्द को लेकर थी। हम लोगों ने जांच के दौरान सभी लोगों को बीमारी से निपटने और नियमित व्यायाम करने के बारे में सलाह दी।

Created On :   7 Sept 2018 11:01 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story