- Home
- /
- पॉलिटेक्निक कॉलेज को तीसरी बार...
पॉलिटेक्निक कॉलेज को तीसरी बार 'उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था' अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को साल का उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था पुरस्कार दिया गया है। हाल ही में इंड्स फाउंडेशन की ओर से मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ये अवॉर्ड दिया गया।
गौरतलब है कि संस्था को उत्कृष्टता के लिए तीसरी बार इस तरह का अवॉर्ड मिला है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिया ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. सी.एस. थोरात को इस अवॉर्ड से नवाजा। पूर्व में संस्था को आईएसटीई नरसी मोनजी पुरस्कार 2016-17, सीआईएमए उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
नागपुर में साल 1914 से संचालित यह शासकीय संस्था पॉलिटेक्निक की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. थोरात ने अपने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया है। इस कार्यक्रम में वस्त्र विभाग प्रमुख डॉ. दीपक कुलकर्णी और दिशा खंडारे भी उनके साथ उपस्थित थे।
Created On :   26 July 2017 1:15 PM IST