- Home
- /
- वैधानिक विकास मंडल की अवधि बढ़ाए...
वैधानिक विकास मंडल की अवधि बढ़ाए सरकारः फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा प्रदेश सरकार से राज्य के वैधानिक विकास मंडलों की अवधि बढ़ाने की मांग की है। गुरुवार को फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में आए बगैर अवधि बढ़ाने का फैसला करें। फडणवीस ने मुख्यमंत्री से कहा कि वैधानिक विकास मंडल की अवधि 30 अप्रैल को खत्म हो गई है। फडणवीस ने सरकार में शामिल एक दल ने इसका लगातार विरोध किया है लेकिन आप उस दल के दबाव में आए बैगर वैधानिक विकास मंडल की अवधि को बढ़ाने का फैसला करें। अगर इसकी अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी तो राज्य के पिछड़े इलाकों की 25 साल की लड़ाई समाप्त हो जाएगी। इससे विदर्भ, मराठवाड़ा सहित राज्य के अन्य पिछड़े इलाके विकास से वंचित रह जाएंगे। इसलिए वैधानिक विकास मंडल की अवधि तत्काल बढ़ाई जाए।
पूर्व सैनिकों से संवाद
फडणवीस ने गुरुवार को अपने ई-संवाद सत्र में पूर्व सैनिकों से चर्चा की। फडणवीस ने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों ने सेना के अस्पतालों में काम किया है उनकी कोरोना संकट में चिकित्सा सेवा देने की इच्छा है। यह खुशी की बात है। फडणवीस ने कहा कि कोरोना संकट के समय में पूर्व सैनिकोंऔर संगठित होकर काम करना चाहते हैं। लॉकडाउन अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पूर्व सैनिकों का योगदान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस संवाद में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और पूर्व मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर भीउपस्थित थे।
Created On :   30 April 2020 7:14 PM IST