- Home
- /
- विदर्भ के जिलों में जैविक खेती को...
विदर्भ के जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा देगी सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार अब राज्य में किसानों को जैविक खेती करने के लिए बढ़ावा देगी। राज्य मंत्रिमंडल ने जैविक खेती के प्रचार के लिए डॉ. पंजाबराव देशमुख मिशन की स्थापना करने की मंजूरी दी है। मिशन के माध्यम से पहले चरण में विदर्भ के किसान आत्महत्याग्रस्त बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, यवतमाल और वर्धा जिले में योजना को लागू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दूसरे जिलों में इसको अमल में लाया जाएगा।
मिशन के लिए राज्य स्तर और जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। मिशन के माध्यम से जैविक खेती के प्रसार के साथ-साथ कृषि उपज के वितरण के लिए व्यवस्था निर्माण की जाएगी। इससे जहर मुक्त फल, सब्जी और अनाज उपलब्ध हो सकेगा। सरकार का कहना है कि प्रदेश में खेती में रासायनिक खादों के असंतुलित इस्तेमाल और कीटनाशकों का बड़े पैमाने और अनावश्यक उपयोग रोकने के लिए जैविक खेती को गति देने की जरूरत है।
Created On :   21 Aug 2018 8:50 PM IST