सरकार जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बनाएगी

Government will make laws to control population
सरकार जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बनाएगी
सरकार जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बनाएगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  देश में आतंकवाद और अलगाववाद की तरह बड़ी संख्या में जनसंख्या बढ़ना भी एक विस्फोटक की तरह है। अंग्रेजों के शासनकाल में भारत की जनसंख्या सिर्फ 33 करोड़ थी, लेकिन आज लगभग 130 करोड़ है। दुनिया की जनसंख्या 600 करोड़ है जिसमें भारत का 5वां नबर आ रहा है। इससे भारत में बेरोजगारी, अराजकता बढ़ रही है। संसाधनों की कमी होती जा रही है, देश का पूर्ण विकास रुका हुआ है। जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए सरकार कानून बनाएं। यह बात वक्ताओं ने अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महाराष्ट्र के चर्चासत्र में कही।

अध्यक्षता महाराष्ट्र के अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि देश में समान नागरिकता कानून बनाया जाए और जो सभी धर्मों व जातियों पर  लागू हो। विश्व के अनेक देशों में सभी के लिए एक ही कानून है। चर्चासत्र में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जनसंख्या नियंत्रण का विरोध करने वाले परिवारों को सरकार सभी सुविधाओं से वंचित किया जाए, अन्यथा देश में अस्थिरता बढ़ने की संभावना है। चर्चासत्र में राजकुमार गुप्ता, नवीन अग्रवाल, कमलेश केशरवानी, संतोष गुप्ता, हरीश गुप्ता, शंकर गुप्ता, मुन्नालाल जैन, समीर पोरवाल, के.बी. पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, विनोद फाफट शामिल हुए। 
 

Created On :   22 March 2021 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story