वाझे को सेवा में लेना सरकार की बहुत बड़ी चूक : आजमी

Governments huge lapse in taking Vaje to service: Azmi
वाझे को सेवा में लेना सरकार की बहुत बड़ी चूक : आजमी
वाझे को सेवा में लेना सरकार की बहुत बड़ी चूक : आजमी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मुंबई में पुलिस अधिकारियों को लेकर चल रही राजनीति पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा है कि सचिन वाझे को पहले ही सस्पेंड कर देना था। उसे सेवा में लेना महाविकास आघाड़ी सरकार की सबसे बड़ी भूल थी। उस भूल के कारण सरकार अड़चन में है। शुक्रवार को वर्धा यवतमाल जिले के दौरे के सिलसिले में आजमी शहर में आए थे। विमानतल पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। 

विवादित रहा है वाझे : आजमी ने कहा कि ख्वाजा यूनुस रहस्यमय तरीके से गायब हुआ। चर्चा है कि उसकी हत्या हुई। उस प्रकरण में वाझे की भूमिका संदिग्ध है।  करीब 16 वर्ष तक निलंबित रखने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार ने उसे सेवा में लिया। यह जानकारी मिलने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर उन्हें चूक होने की जानकारी दी थी, लेकिन परमबीर की सलाह पर वाझे को सेवा में लिया गया। आजमी ने कहा कि जिस दिन भाजपा ने वाझे के विषय को सामने लाया था, उसी दिन उसे निलंबित कर दिया जाना चाहिए था। वाझे िववादित अधिकारी रहा है। उसका चरित्र पहले से खराब है। मैं महाविकास आघाड़ी के साथ हूं, लेकिन वाझे को सेवा में लेने के विषय में आरंभ से ही विरोध करता रहा हूं। उसे सेवा में लेने के लिए परमबीर प्रयास कर रहे थे। परमबीर की सलाह पर गृहविभाग ने वाझे को सेवा में लेकर विवाद लाद लिया। अब परमबीर ही सरकार पर पलटवार कर रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत : विमानतल पर कार्यकर्ताओं ने आजमी का स्वागत किया। अजय खानोरकर, रविकांत खोब्रागडे, टी. ए. खान, ममता तिवारी, नीलकंठ काचेवार, परवेज सिद्धीकी, इतहार खान, एजाज खान, मुश्ताक खान, माया चवरे उपस्थित थे। 
 


 

Created On :   3 April 2021 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story