- Home
- /
- राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तीन दिन...
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तीन दिन के विदर्भ दौरे पर

By - Bhaskar Hindi |4 Feb 2022 4:24 AM IST
बुलढाणा जाएंगे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तीन दिन के विदर्भ दौरे पर
डिजिटल डेस्क, नागपुर । राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तीन दिन के विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। राज्यपाल बुलढाणा, वाशिम जिले में ऐतिहासिक स्थलों को भेंट देंगे। राज्यपाल कोश्यारी शुक्रवार, 4 फरवरी को सुबह 11 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा में राजे लखुजीराव जाधव रजवाड़ा व मोती तालाब को भेंट देंगे। दोपहर 3 बजे लोणार सरोवर का निरीक्षण करने के बाद शासकीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। शनिवार 5 फरवरी को सुबह 10 बजे वाशिम जिले में शिरपुर जैन स्थित जैन मंदिर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वाशिम के शासकीय विश्रामगृह में शासकीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे कारंजा लाड स्थित गुरु मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। शाम 7 बजे नागपुर राजभवन में आगमन होगा। 6 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे विमान से मुंबई रवाना होंगे।
Created On :   4 Feb 2022 9:54 AM IST
Next Story