राज्यपाल-मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित

governor-chief minister corona infected
राज्यपाल-मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ऑनलाइन शामिल हुए राज्यपाल-मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्यपाल को अस्पताल को गिरगांव के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी। जबकि मुख्यमंत्री एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ऑनलाइन शामिल हुए। 

शाम को फेसबुक लाइव संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सुबह कोरोना टेस्ट में मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्रालय में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने दावा किया कि मंत्रिमंडल की बैठक में सियासी संकट पर कोई चर्चा नहीं हुई है। राऊत ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट थी। इससे समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री को कोई टेंशन नहीं है। महाविकास आघाड़ी सरकार अल्पमत में नहीं है। इसके पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे सहित कई मंत्री ऑनलाइन शामिल हुए थे। जबकि शिवसेना के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया था। 

बागी हुए गुलाबराव पाटील 
प्रदेश के जलापूर्ति तथा स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए। पाटील ने मंगलवार को शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे के पक्ष में बयान दिया था। इससे समझा जा रहा है कि पाटील जलगांव के मुक्ताईनगर सीट से शिवसेना समर्थित विधायक चंद्रकांत पाटील के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना हुए हैं। 
 

Created On :   22 Jun 2022 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story