- Home
- /
- ब्रम्हाण समाज के लिए महामंडल बनाने...
ब्रम्हाण समाज के लिए महामंडल बनाने सरकार को निर्देश देंगे राज्यपाल

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि वे राज्य सरकार को महाराष्ट्र में ब्राह्मण समाज के लिए महामंडल बनाने के लिए निर्देश जारी करेंगे। राज्यपाल ने यह आश्वासन राजभवन में ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद दिया। इस दौरान समस्त ब्राह्मण समाज के समन्वयक काका साहब कुलकर्णी ने राज्यपाल से ब्राह्मण समुदाय के लिए आर्थिक विकास महामंडल के विषय में चर्चा की।
ब्रम्ह महाशिखर परिषद के प्रवक्ता विश्वजीत देशपांडे ने राज्यपाल को महाराष्ट्र में ब्राह्मणों की संख्या व ग्रामीण इलाकों में उनको हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। उनके साथ संजीवनी पांडे ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं की आर्थिक स्थिति व उनकी शिक्षा के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। इस बीच ब्राह्मण समाज की सुरक्षा के लिए राज्यपाल से कड़ा कानून बनाने का निवेदन भी किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों से चर्चा के बाद राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे महामंडल के बारे में सरकार को निर्देश जारी करेंगे।
Created On :   31 Oct 2020 6:39 PM IST