मोदी कैबिनेट में सिंधिया की जगह पक्की ! थावरचंद को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, मंगूभाई होंगे MP के नए राज्यपाल, 8 गवर्नर बदले गए

मोदी कैबिनेट में सिंधिया की जगह पक्की ! थावरचंद को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, मंगूभाई होंगे MP के नए राज्यपाल, 8 गवर्नर बदले गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल किया गया है। केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। जिनमें मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा और मिजोरम शामिल है। 

बता दें कि बदले गए राज्यपालों में मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का गवर्नर तब बनाया गया, जब मध्य प्रदेश भाजपा लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट विस्तार के लिए करीब-करीब तय हो गया है। माना जा रहा है कि थावर चंद को राज्यपाल बनाकर मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया के लिए कैबिनेट में जगह खाली की गई है। हालांकि, सिंधिया का प्रोफाइल क्या होगा, ये अभी तय नहीं है।

 

 इन्हें बनाया गया राज्यपाल

राज्य राज्यपाल
कर्नाटक  थावरचंद गहलोत
मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेल
हिमाचल प्रदेश राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर
मिजोरम हरिबाबू कंभमपति
गोवा श्रीधरन पिल्लई
झारखंड रमेश बैस
त्रिपुरा सत्यदेव नारायण आर्य
हरियाणा बंडारु दत्तात्रेय


 

Created On :   6 July 2021 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story