लड़कियों को लेकर राज्यपाल के विचार मनुवादीः लोंढे

Governors views on girls are Manuwadi: Londhe
लड़कियों को लेकर राज्यपाल के विचार मनुवादीः लोंढे
प्रदेश कांग्रेस ने कोश्यारी के वक्तव्य पर जताया विरोध लड़कियों को लेकर राज्यपाल के विचार मनुवादीः लोंढे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लड़कियों की प्रगति को लेकर जो बातें कहीं हैं वह उनकी मनुवादी सोच को दर्शाती हैं। लोंढे ने कहा कि पार्टी उनके बयान की निंदा करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भावना राज्यपाल के मुख से बाहर आई है। राज्यपाल को अपने गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए देशभर की लड़कियों-महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

लोंढे ने कहा कि पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा छात्रों का मार्गदर्श अपेक्षित था। लेकिन इस दौरान राज्यपाल की जबान से महिलाओं को लेकर संघ की सोच बाहर निकली। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मनुस्मृति को मानने वाले  ये लोग महिलाओं की प्रगति नहीं देख सकते। यह बात राज्यपाल ने एक बार साबित की है। लोंढे ने कहा कि राज्यपाल ने यह कह कर अपनी पुरुषवादी मानसिकता का परिचय दिया है कि यदि लड़कियां शिक्षा के मामले में ऐसे ही प्रगति करती रही तो 20-30 वर्षों में देश में आईएएस में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ज्यादा दिखाई देंगी। इसके लिए बैलेंस साधने की जरुरत है। लोंढे ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी काबीलियत साबित की है। यदि लड़कियां प्रगति करती हैं तो इस पर आपत्ति करने की क्या जरुरत है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद है।  पद की प्रतिष्ठा कायम रहनी चाहिए लेकिन श्री कोश्यारी हमेशा विवादित बयानबाजी करते रहते हैं।

 

 

Created On :   30 Oct 2021 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story