- Home
- /
- धीरे-धीरे नीचे लुढ़क रहा पारा, जानिए...
धीरे-धीरे नीचे लुढ़क रहा पारा, जानिए कब कितना रहा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। हालांकि नवंबर का आखिरी सप्ताह आने के बावजूद पारा उतना नीचे नहीं आया, जितने की उम्मीद थी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार का तापमान एक डिग्री कम रहा। रविवार को इसमें एक डिग्री की आैर गिरावट आने की संभावना है। हालांकि शहरवासियों को एकदम से ठंड का एहसास नहीं होगा। माैसम विभाग के अनुसार, शनिवार का अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। रविवार को पारा एक डिग्री आैर नीचे आ सकता है। रविवार को वैसे मौसम शुष्क रहा।
एक नजर तापमान पर...
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 नवं. 33.8 13.5
18 नवं. 33.4 13.6
19 नवं. 32.8 14.5
20 नवं. 33.8 16.2
21 नवं 33.2 17.1
22 नवं. 33.4 16.6
23 नवं. 32.5 14.5
24 नवं. 31.4 13.6
...इसलिए नहीं लग रही ठंड
एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो बीच-बीच में अधिकतम या न्यूनतम पारा चढ़ा भी है, लेकिन न्यूनतम तापमान में जितनी गिरावट चाहिए, उतनी अभी तक नहीं आई है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आने पर मौसम सर्द बनता है। तेज हवा नहीं होने से भी लोगों ने पूरी तरह स्वेटर पहनना शुरू नहीं किया है।
Created On :   25 Nov 2018 6:32 PM IST