- Home
- /
- छोटी उम्र में ही कर ली ग्रेजुएशन,...
छोटी उम्र में ही कर ली ग्रेजुएशन, अब IAS बन देश की सेवा करना चाहती है नैना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एक बेटी का सम्मान हुआ। जिसने छोटी उम्र में बड़ी क्लास पास की। इस छात्रा का नाम नैना जयसवाल है। शिक्षक सहकारी बैंक ऑडिटोरियम में नैना जयसवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीके ग्रुप के अधयक्ष बसंतलाल शाह ने इस उनका सत्कार किया। नैना ने कम उम्र में बड़ा कुछ हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि की बात करें, तो वे देश की पहली ऐसी छात्रा हैं, जिसने 8 साल की उम्र में दसवीं पास कर ली थी। इसके बाद 10 साल की उम्र में 12वीं और 13 साल की उम्र में वो ग्रेजुएट हो गईं।
केवल पढ़ाई में आगे नहीं हैं। नैना कई अंतरराष्ट्रीय खेल भी खेल चुकी हैं। उनका छोटा भाई अगस्या जैसवाल भी 8 साल की उम्र में दसवीं और दस साल की उम्र में 12वीं पास कर चुका है। जो अब ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों भाई-बहन आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। लड़की ने देश-विदेश में कई जगह स्पोर्ट्स खेले हैं। नैना RSS भूमि पर गुजारिश करना चाहती है कि संघ के माध्यम से व मोदी जी से मुलाकात कर सके, तांकि वह पूरे देश में बेटी बचाओ अभियान में शिद्दत से शामिल होना चाहती है।
नैना की मांग है कि स्कूली शिक्षा में बेटी बचाओ पर एक विषय जरूर होना चाहिए। इसके लिए यूथ को आगे करना चाहिए। यदि यूथ चाहेगा, तो पूरा देश बदल जाएगा। नैना अपनी कामयाबी का श्रेय मम्मी-पापा को ही देती हैं। जिन्होंने सिर्फ बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया। वो अपने मां-बाप को गुरुजी - देवता और भगवान मानती हैं।
Created On :   2 Sept 2018 7:33 PM IST