पन्ना महोत्सव का भव्य आयोजन २५ दिसंबर को 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना पन्ना महोत्सव का भव्य आयोजन २५ दिसंबर को 

डिजिटल डेस्क पन्ना। समाजिक संस्था खेरमाई प्रोडेक्शन के तत्वाधान में पन्ना के जगदीश स्वामी टाउन हाल में २५ दिसंबर को पन्ना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पन्ना महोत्सव कार्यक्रम के संबंध जानकारी देते हुए खेरमाई प्रोडक्शन के अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव ने बताया कि २५ दिसंबर को दोपहर १२ बजे से आयोजन की शुरूआत होगी जिसमें दोपहर १२ बजे शाम ०५ बजे तक डांस विधा तथा शाम को ०६ बजे से रात ०९ बजे तक गायन विधा की प्रस्तुतियां होगी। श्री नामदेव ने बताया कि खेरमाई संस्था का यह १२वां आयोजन है इससे पहले संस्था चैरिटी शो के रूप में इसे आयोजित करती रही है। इस बार पन्ना को प्रमोट करने के उद्देश्य से पन्ना महोत्सव के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया जो कि हर वर्ष इसी रूप मेंं आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के जरिए जहां कलाकारों को प्रमोट किया जायेगा वहीं चैरिटी शो के रूप में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर गरीब बेसहारा व असहाय लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए सॉल स्वेटर नगद राशि जुटाकर गरीबों की मदद करते हेै। संस्था के अध्यक्ष श्री नामदेव ने पन्ना महोत्सव कार्यक्रम में गरीबों की मदद के लिए शॉल स्वेटर,कंबल नगद राशि दान करना चाहते है वे संस्था कार्यालय अथवा कार्यक्रम स्थल में पहँुचकर अपना दान कर सकते है। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क हेै। संस्था अध्यक्ष श्री नामदेव ने यह भी बताया कि सिगिंग, डासिंग तथा बुंदेली विधा मेंं जो कलाकार अपना पंजीयन करना चाहते है वे संस्था के कार्यालय में पहँुचकर अपना पंजीयन करा सकते है।  

Created On :   22 Dec 2022 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story