- Home
- /
- पोती की जान बचाने के लिए जंगली सुअर...
पोती की जान बचाने के लिए जंगली सुअर से भिड़ गई दादी

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मवेशी चराने घर से निकली दादी-पोती पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। दादी नन्हीं पोती की जान बचाने जंगली सुअर से भिड़ गई। महिला ने जंगली सुअर को भगाने उस पर पत्थर से हमला किया। कुछ देर तक चले संघर्ष के बाद जंगली सुअर पर पालतू कुत्तों ने हमला कर दिया और वह घटना स्थल से भाग गई। जंगली सुअर ने दादी-पोती दोनों को हमला कर घायल किया है। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। लखन उईके ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी तुलसी और मां 55 वर्षीय पुष्पा उईके बुधवार दोपहर मवेशी चराने जंगल गए थे। इस दौरान जंगल से निकली जंगली सुअर ने अचानक ही दोनों पर हमला कर दिया। हमले में घायल तुलसी और पोती को हाथ, कमर और पैरों में चोटें आई हैं।
कुत्तों के झुंड ने खदेड़ा-
जंगली सुअर से संघर्ष करते हुए पुष्पा का एक पैर भी फैक्चर हो गया। बताया जा रहा है कि सुअर से बचने पुष्पा ने अपनी पोती को लेकर पेड़ के चारों ओर घूमती रही। इस दौरान दोनों पर जंगली सुअर लगातार हमला करती रही। सुअर ने उसे कई बार पटका भी। छाती में दांत गड़ा दिए। कुत्तों ने भोंकना शुरू किया तब सुअर भागी।लखन उईके ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी तुलसी और मां 55 वर्षीय पुष्पा उईके बुधवार दोपहर मवेशी चराने जंगल गए थे। इस दौरान जंगल से निकली जंगली सुअर ने अचानक ही दोनों पर हमला कर दिया। हमले में घायल तुलसी और पोती को हाथ, कमर और पैरों में चोटें आई हैं।
क्या कहते हैं चिकित्सक-
- महिला और बच्ची को जंगली सुअर के दांत से गहरे घाव लगे है। बच्ची को ज्यादा चोटें नहीं है। महिला के हाथ, चेस्ट और पैर में गंभीर चोटें है। हालांकि इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य बनी हुई है।
- डॉ.दीपेन्द्र सलामे, ड्यूटी डॉक्टर
Created On :   15 Feb 2018 1:13 PM IST